Tuesday, February 26, 2019

एयर स्ट्राइक में मारा गया जैश सरगना मसूद अजहर का साला यूसुफ अजहर!

जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मौलाना मसूद अजहर पाकिस्तानी एजेंसियों की पनाह में किसी बिल में जाकर छिप गया है. लेकिन सूत्रों से ख़बर आ रही है कि उसका करीबी रिश्तेदार यूसुफ अजहर इंडियन एअर फोर्स की स्ट्राइक में मारा गया है. यूसुफ अजहर ही वो शख्स था, जो मसूद अजहर की निगरानी में पाकिस्तान के बालाकोट इलाके में आतंकी कैंप चला रहा था. वहीं जैश के आतंकियों को ट्रेनिंग दी जा रही थी.

सूत्रों के मुताबिक मंगलवार की सुबह भारतीय वायु सेना के 12 मिराज-2000 विमानों ने पाकिस्तान में घुसकर एअर स्ट्राइक कर दी. निशाने पर थे भारत के मोस्ट वॉन्टेड़ आतंकी मसूद अजहर के ठिकाने. इसी में शामिल है बालाकोट का वो इलाका जहां मौलाना मसूद अजहर का साला यूसुफ अजहर आतंक की फेक्ट्री चला रहा था.

कौन था मौलाना यूसुफ अजहर

पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का ट्रेनिंग कैंप था. जिसका संचालन मसूद अजहर का निगरानी में मौलाना यूसुफ अजहर कर रहा था. उसका दूसरा नाम उस्ताद गौरी भी है. वो रिश्ते में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का साला है. वो काफी समय से जैश के साथ काम कर रहा था. लेकिन वो कभी लाइम लाइट में नहीं आता था. 1999 में कंधार विमान अपहरण में यूसुफ अजहर शामिल था. वो अपहरणकर्ताओं की टीम को लीड कर रहा था. मसूद को छुड़ाने के बाद वो जैश में भर्ती का काम देख रहा था. बाद में मसूद अजहर ने उसे संगठन में अहम जिम्मेदारी दी. उसे बालाकोट में मौजूद आतंकी ट्रेनिंग कैंप की जिम्मेदारी दी गई. यूसुफ मंगलवार को इंडियन एअर फोर्स के हमले में मारा गया. उसके साथ ही जैश के कई टॉप कमांडर और ट्रेनर भी मारे गए.

मौलाना मसूद अजहर

जैश चीफ मसूद अजहर कुख्यात आतंकियों की लिस्ट में शीर्ष पर आता है, 1994 में उसे श्रीनगर में गिरफ्तार किया गया था. फिर उसे छुड़ाने के लिए 1995 में उसके साथियों ने कुछ विदेशी पर्यटकों को अगवा कर लिया था. हालांकि इनमें से एक भागने में कामयाब हो गया था. इसके बाद वर्ष 1999 में कंधार विमान अपहरण कर आंतकियों ने मसूद अजहर को छुड़ा लिया था. तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने उसे रिहा किया था.

वाजपेयी शासनकाल में भारत से छुटने के बाद ही उसने भारतीय संसद पर हमले साजिश रची थी. वो यहीं नहीं ठहरा, माना जाता है कि 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले में भी उसकी अहम भूमिका थी. 2016 के पठानकोट आतंकी हमले में भी उसकी भूमिका संदिग्ध मानी जाती है. भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों ने अजहर और उसके भाई को इस वारदात के लिए दोषी माना था. इसके बाद भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी करतूतों को बेनकाब किया, उसके बाद इंटरपोल ने उसके खिलाफ दूसरी बार रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया.

भारत की कोशिश रही है कि अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया जाए, जिस पर अमेरिका सहमति जताता है. लेकिन इस मामले में चीन हमेशा वीटो लगा देता है. उसके संगठन जैश-ए-मोहम्मद को भारत समेत अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे कई देश आतंकी ग्रुप घोषित कर रखा है. जबकि पाकिस्तान में एक तरह से उसे हीरो का दर्जा मिला हुआ है.

भारत के सबूत देने के बाद भी पाकिस्तान उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लेता. मुंबई आतंकी हमले के बाद भी पाक ने उसे गिरफ्तार करने से मना कर दिया. उसने यहां तक कहा कि उसे नहीं पता कि अजहर कहां रहता है, जबकि मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि पाक के भावलपुर में रहता है. साथ ही वह पाक की कुख्यात आईएसआई का दुलारा बना हुआ है.

Wednesday, February 20, 2019

मोदी ने दिल खोल कर किया स्वागत, लेकिन सऊदी प्रिंस ने नहीं किया पुलवामा और PAK का जिक्र

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को भारत पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट जाकर उनका स्वागत किया, गले लगाकर उनका स्वागत किया. बुधवार को पीएम मोदी के साथ मोहम्मद बिन सलमान ने द्विपक्षीय वार्ता की. इस दौरान सऊदी अरब और भारत के बीच 5 अहम समझौते हुए. इनमें नेशनल इन्वेस्टर फंड में निवेश, टूरिज्म, हाउसिंग कॉर्पोरेशन, ब्रॉडकास्टिंग के क्षेत्र में समझौता हुआ. इसके बाद पीएम मोदी और प्रिंस सलमान ने सयुंक्त रूप से प्रेस को संबोधित करते हुए आतंकवाद के मुद्दे पर की चर्चा की.

पीएम मोदी ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले हफ्ते पुलवामा में हुआ बर्बर आतंकवादी हमला पूरे क्षेत्र के लिए खतरा है, ये मानवता विरोधी खतरा दुनिया पर छाए कहर की एक और क्रूर निशानी है. इस खतरे से प्रभावशाली ढंग से निपटने के लिए हम इस बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद को किसी भी प्रकार का समर्थन दे रहे देशों पर सभी संभव दबाव बढ़ाने की आवश्यकता है.

वहीं, प्रिंस मोहम्मद सलमान ने आतंकवाद के मुद्दे पर चर्चा करते हुए चिंता जाहिर की. यहां तक कहा कि आतंकवाद पर हम भारत के साथ खुफिया सूचना साझा करेंगे. सिर्फ भारत के साथ ही नहीं बल्कि हम अपने पड़ोसियों के साथ भी साझा करने में पूरा सहयोग करेंगे. हालांकि सऊदी प्रिंस ने न तो पुलवामा आतंकी हमले पर कोई बात कही और न ही पाकिस्तान की आतंकवादी गतिविधयों पर कोई चिंता जाहिर की.

जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया और खाड़ी में शांति और स्थिरता सुनिचित करने में हमारे दोनों देशों के साझा हित हैं. हम इस बात पर भी सहमत हुए हैं कि काउंटर टेररिज्म, समुद्री सुरक्षा और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में और मजबूत द्विपक्षीय सहयोग दोनों देशों के लिए लाभप्रद रहेंगे

पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद और अतिवाद के खिलाफ सहयोग और इसके लिए एक मज़बूत कार्ययोजना की भी जरूरत है, ताकि हिंसा और आतंक की ताकतें हमारे युवाओं को गुमराह न कर सकें. मुझे खुशी है कि सऊदी अरब और भारत इस बारे में साझा विचार रखते हैं. आतंकवाद का इंफ्रास्ट्रक्चर नष्ट करना और इसको समर्थन समाप्त करना और आतंकवादियों और उनके समर्थकों को सजा दिलाना बहुत जरूरी है.

प्रिंस सलमान ने कहा कि भारत से हमारे रिश्ते एक हजार साल पुराने हैं. ये हमारे खून में है. पिछले 50 सालों में भारत के साथ हमारे संबंधों में काफी सुधार हुआ है. हम अपने संबंधों का विस्तार कर रहे हैं. भारत आईटी सेक्टर में काफी मजबूत है. हमने इस सेक्टर में अपने देश में निवेश किया और लाभान्वित हुए हैं.

वहीं, नरेंद्र मोदी ने कहा, 'हम अक्षय ऊर्जा के क्षेत्रों में अपने सहयोग को मज़बूत करने पर सहमत हुए हैं. हम इंटरनेशनल सोलर एलायंस में सऊदी अरब का स्वागत करते हैं. परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग के सहयोग में नया आयाम देगा. उन्होंने कहा कि हमारे ऊर्जा संबंधों को स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में तब्दील करने का समय आ गया है. दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी और स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व में सऊदी अरब की भागीदारी, हमारे ऊर्जा संबंधों को बायर-सेलर रिलेशन से बहुत आगे ले जाती है.

हालांकि जिस बड़े दिल के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का स्वागत किया. माना जा रहा था कि सऊदी प्रिंस पुलवामा में हुए आतंकी हमले के साथ-साथ पाकिस्तान में फल-फूल रहे आतंकवाद का भी जिक्र करेंगे. लेकिन उन्होंने इस संबंध में कोई बात नहीं की. सऊदी प्रिंस दो दिन पहले पाकिस्तान के दौरे पर थे और वहां की सरकार से 20 बिलियन डॉलर की डील की.

Thursday, February 14, 2019

7 साल के रूडॉल्फ ने 13.48 सेकंड में 100 मीटर रेस पूरी की, दावा- दुनिया का सबसे तेज दौड़ने वाला बच्चा

सात साल के अमेरिकी बच्चे रूडॉल्फ इंग्राम ने दौड़ का नया रिकॉर्ड बनाया है। इस बच्चे ने फ्लोरिडा की एएयू सीजन के दौरान महज 13.48 सेकंड में 100 मीटर की रेस पूरी की। यह इस आयु वर्ग में अब तक की सबसे बेस्ट टाइमिंग है। खास बात यह है कि रूडॉल्फ ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। बीते साल अगस्त में उसने 100 मीटर की रेस में 14.59 सेकंड का समय निकाला था। यानी इस बार 1.5 सेकंड का समय बचाने में सफलता हासिल की। वो उसैन बोल्ट के वर्ल्ड रिकॉर्ड से सिर्फ 3.39 सेकंड पीछे है।

साथ ही रूडॉल्फ ने 60 मीटर की रेस 8.69 सेकंड में पूरी की। इस रफ्तार के चलते रूडॉल्फ को लोग ब्लेज यानी ज्वाला कहकर बुलाते हैं। रूडॉल्फ के पिता और कोच इंग्राम सीनियर ने 60 और 100 मीटर रेस का वीडियो जारी करते हुए लिखा है कि सात साल का रूडॉल्फ संभवत: दुनिया का सबसे तेज दौड़ने वाला बच्चा है। इस पर हमें गर्व है।

इस वीडियो में दिख रहा है कि रूडॉल्फ आसानी से अपनी दोनों रेस पूरी कर लेता है, जबकि उसके साथ दौड़ने वाले बच्चे पीछे छूट जाते हैं। यही नहीं बीते दो एएयू सीजन में रूडॉल्फ ने 20 गोल्ड समेत 36 मेडल जीते हैं। इन सब चीजों ने रूडॉल्फ को हीरो बना दिया है।

इंस्टाग्राम पर उसके 3 लाख फॉलोअर्स हैं। पिता इंग्राम सीनियर कहते हैं कि रूडॉल्फ ने उसैन बोल्ट पर बनी डाक्यूमेंट्री देखी। इसी के बाद उसमें दौड़ने का जज्बा पैदा हुआ। हम उससे यहीं कहते हैं कि अगर लड़ने का माद्दा है, तो हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। हम उसे हर संभव ट्रेनिंग दे रहे हैं। पर दौड़ने का उसका जज्बा उसे अलग खड़ा करता है।

रूडॉल्फ का सपना जमैका के धावक उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड तोड़ना है। बोल्ट के नाम दुनिया के सबसे तेज धावक का रिकॉर्ड है। बर्लिन वर्ल्ड चैंपियनशिप में बोल्ट ने 9.58 सेकंड में 100 मीटर की दूरी तय की थी। बोल्ट ने 14 साल की उम्र में 200 मीटर की रेस 22.04 सेकंड में पूरी की थी।

तीन अवे मुकाबलों में एमबापे के गोल

ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर पीएसजी की ओर से प्रेसनेल किमपेंबे ने 53वें और किलियन एमबापे ने 60वें मिनट में गोल किए। यह एमबापे का चैंपियंस लीग नॉकआउट मैच में सातवां गोल है। वे इंग्लैंड में तीन अवे चैंपियंस मुकाबलों में गोल करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। स्पेन के लुईस एनरिक और बोस्निया के एडिन जेको ऐसा कर चुके हैं।

पीएसजी गोलकीपर बुफोन का रिकॉर्ड

पीएसजी के गोलकीपर 41 वर्षीय जियानलुईजी बुफोन 41 साल या उससे ज्यादा की उम्र में चैंपियंस लीग में खेलने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। इसके अलावा यह 50वीं बार है जब चैंपियंस लीग में गोलकीपर बुफोन के खिलाफ गोल नहीं हुआ। वे ऐसा करने वाले तीसरे गोलकीपर बने।

एएस रोमा ने एफसी पोर्टो को हराया

प्री-क्वार्टर फाइनल के एक अन्य मुकाबले में इटली की टीम एएस रोमा ने पुर्तगाल की टीम एफसी पोर्टो को 2-1 से हराया। रोमा की ओर से निकोलाे जेनिओलो (70वें, 76वें) ने दो और पोर्टो की ओर से एड्रियन लोपेज (79वें) ने एक गोल किया।

Thursday, February 7, 2019

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, मिशेल स्टार्क-मार्श बाहर

ऑस्ट्रेलिया ने 24 फरवरी से शुरू हो रहे भारत दौरे के लिए अपने स्क्वॉड की घोषणा कर दी है. सीमित ओवरों की इस सीरीज से मिशेल स्टार्क और मिशेल मार्श दोनों बाहर हैं, जबकि एरॉन फिंच की कप्तानी बरकरार है.

चोट की वजह से 29 साल के स्टार तेज गेंदबाज स्टार्क दौरे के लिए उपलब्ध नहीं हैं, जबकि ऑलराउंडर मिशेल मार्श को ऑस्ट्रेलियाई दल में जगह नहीं मिली है. स्टार्क को श्रीलंका के खिलाफ केनबरा में खेले गए दूसरे टेस्ट के अंतिम दिन गेंदबाजी करते हुए चोट लगी थी.

27 साल के तेज गेंदबाज केन रिचर्ड्सन ने जून 2018 के बाद वापसी की है. बिग बैश लीग- 2018/19 में अब तक सर्वाधिक 22 विकेट लेने का उन्हें यह इनाम मिला है. मिशेल मार्श के अलावा पीटर सिडल और बिली स्टैनलेक को भी बाहर किया गया है, जो पिछले महीने अपने घर में भारत के खिलाफ टीम में शामिल थे.

राष्ट्रीय चयनकर्ता ट्रेवर होन्स ने बताया कि कंधे, बाजू और छाती में खिंचाव की वजह से स्टार्क भारत दौरे के लिए फिट नहीं हैं, लेकिन मार्च में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज तक वह वापसी कर लेंगे.'

पीठ के निचले हिस्से में फ्रैक्चर से उबर रहे तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड, जो श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में भी नहीं खेले थे, की गैरमौजूदगी में संयुक्त रूप से पैट कमिंस और एलेक्स कैरी उपकप्तान बनाए गए हैं. श्रीलंका के विरुद्ध भी ये दोनों इसी भूमिका में थे.

ऑस्ट्रेलियाई टीम टी-20 मुकाबले से भारत दौरे का आगाज करेगी और इसके बाद पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी.

ऑस्ट्रेलिया- T20I/ODI स्क्वॉड

एरॉन फिंच (कप्तान), पैट कमिंस, एलेक्स कैरी, जेसन बेहरेनडॉर्फ, नाथन कूल्टर नाइल, पीटर हैंड्सकॉम्ब, उस्मान ख्वाजा, नाथन लियोन, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, झे रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, डार्सी शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन टर्नर, एडम जांपा.

उल्लेखनीय है कि हाल में खत्म हुए ऑस्ट्रेलिया दौरै में भारत ने कंगारू टीम को वनडे सीरीज में 2-1 से मात दी थी, जबकि टी-20 सीरीज 1-1 से बराबर रही थी.

उधर, आस्ट्रेलियाई के लिए अच्छी खबर यह है कि पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ प्रतिबंध समाप्त होने के बाद राष्ट्रीय टीम में लौट सकते हैं. स्मिथ के मैनेजर वारेन क्रैग ने कहा, 'हमें नहीं पता वह कब वापसी करेंगे, लेकिन फिल्हाल हमें जो बताया जा रहा है उसके मुताबिक स्मिथ को चोट से पूरी तरह उबरने में साढ़े तीन सप्ताह का समय लग सकता है.'

उन्होंने कहा, 'स्मिथ की इच्छा पहले आईपीएल खेलने का है. जिसके बाद वह विश्व कप और फिर एशेज खेलेंगे.' स्मिथ और उनके टीम साथी डेविड वॉर्नर पर लगा एक साल का प्रतिबंध 29 मार्च को समाप्त होगा. ऑस्ट्रेलिया को पिछली छह द्विपक्षीय वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है.

हर परीक्षा केंद्र पर है कैमरा

बता दें कि पिछले साल करीब 10 लाख परीक्षार्थियों ने बीच में ही परीक्षा छोड़ दी थी. वहीं इस साल की परीक्षा को लेकर परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि इन परीक्षाओं के लिए कुल 8,354 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और बिना नकल परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.

परीक्षा केंद्र के लिए पेपर सेट

इस साल सभी परीक्षा केंद्रों के लिए प्रश्नपत्रों का केंद्रवार बंडल बनाया गया है. परीक्षाओं में नकल और उत्तर पुस्तिकाओं की हेराफेरी पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश से समस्त जिलों के वास्ते क्रमांकित उत्तर पुस्तिकाओं की व्यवस्था की गई है.

16 दिन तक चलेंगी परीक्षाएं

गौरतलब है कि हाईस्कूल यानी दसवीं बोर्ड की परीक्षा कुल 14 दिनों में पूरी होकर 28 फरवरी 2019 को खत्म हो जाएगी जबकि इंटरमीडिएट यानी 12वीं बोर्ड की परीक्षा कुल 16 दिनों में पूरी होकर 2 मार्च को खत्म होगी.

कुंभ के लिए अलग व्यवस्था

नीना श्रीवास्तव ने बताया कि कुंभ मेले को देखते हुए प्रमुख स्नान पर्व को और उससे एक दिन आगे और पीछे परीक्षा नहीं है. श्रीवास्तव ने कहा, 'हमारी कोशिश होगी कि अप्रैल के दूसरे या तीसरे सप्ताह में हम इन परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दें.

《大疫年日记》:18世纪作家笛福的英国“疫情日记”给我们的启示

300多年前,伦敦正陷于那场“大瘟疫”(the Great Plague) 英国首相约 色情性&肛交集合 翰逊在感染新型冠 色情性&肛交集合 状病毒康复两 色情性&肛交集合 周后, 色情性&肛交集合 将回到唐宁街继续 色情性&肛交集合 他的全职 色情性&肛交集合 领导工作。 ...