Monday, April 22, 2019

टीवी पर प्रेसिडेंट का किरदार निभा चुके कॉमेडियन जेलेंस्की ने राष्ट्रपति चुनाव जीता

कीव. यूक्रेन में रविवार देर रात राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए। कॉमेडियन वोलोडाइमिर जेलेंस्की (41) ने 73% वोटों के साथ जीत दर्ज की। जेलेंस्की इससे पहले किसी भी सरकारी पद पर नहीं रहे हैं। उन्होंने टीवी शो ‘सर्वेंट ऑफ द पीपुल’ में ऐसे टीचर का किरदार निभाया था, जिसका भ्रष्टाचार के विरोध में दिया भाषण वायरल हो जाता है और फिर वह देश का राष्ट्रपति बनता है। 

पोरोशेंको ने कबूल की हार

एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद राष्ट्रपति पोत्रो पोरोशेंको ने अपनी हार कबूल की। हालांकि, जेलेंस्की ने नतीजों के बाद किसी स्टेडियम या हॉल के बजाय कीव में एक बार से अपनी जीत का ऐलान किया। इस दौरान बार में सैकड़ों लोग मौजूद थे।

पूर्व राष्ट्रपति को भी दे सकते हैं कैबिनेट में जगह

जीत के बाद पत्रकारों से बातचीत में जेलेंस्की ने बताया कि अभी वह आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति नहीं बने हैं, लेकिन पद ग्रहण करने के बाद वह यूरोप के सबसे गरीब देशों में शुमार यूक्रेन को बदलने जा रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि पुरानी सरकार और राष्ट्रपति का उनके कार्यकाल में क्या किरदार रहेगा, तो उन्होंने कहा कि मैं समाज से पूछने के बाद इस पर फैसला करूंगा। शायद मेरी कैबिनेट में उनके लिए भी कोई पद हो।

कौन हैं वोलोडाइमिर जेलेंस्की?
स्थानीय मीडिया जेलेंस्की को ‘यूक्रेन का डोनाल्ड ट्रम्प' करार देती है। उनका जन्म एक यहूदी वैज्ञानिक परिवार में हुआ था। अपने चुनाव अभियान में ज्यादातर समय जेलेंस्की ने देश में फैले भ्रष्टाचार और रूस सीमा पर स्थित अलगाववादियों का मुद्दा उठाया था। टीवी किरदार में भी उन्हें भ्रष्टाचार से लड़ने वाले राष्ट्रपति के तौर पर दिखाया गया। इससे लोगों पर उनके अभियान का काफी असर पड़ा। 

मुंबई/ जयपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को महाराष्ट्र के नासिक में चुनावी रैली को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि अब कोई भी भारत को आंख दिखाने से पहले 100 बार सोचता है। उन्होंने कहा- हमने आतंकी फैक्ट्री में घुसकर उसे खत्म कर दिया। अब आतंक सिर्फ जम्मू-कश्मीर तक ही सिमट गया है। आतंकियों को पता है कि अगर बम धमाका किया तो मोदी पाताल से भी निकालकर खत्म कर देगा।

उन्होंने कहा, ‘‘देश में एक ऐसी जमात भी है, जो एक दिन सरकार बनाती है और दूसरे दिन गिरा देती है। मैं जब 2014 में पहली बार चुनाव लड़ रहा था, तब उन्होंने मुझसे कहा था कि विदेश नीति कैसे संभालोगे? तब मैंने कहा था कि हम दुनिया के साथ न आंख नीची करके बात करेंगे और न ही आंख उठाकर बात करेंगे। हम तो आंख में आंख मिलाकर बात करेंगे।’’

'श्रीलंका में नर राक्षसों ने खूनी खेल खेला'

मोदी ने कहा, ‘‘ईस्टर के दिन जब श्रीलंका में लोग शांति का संदेश दे रहे थे, तब नर राक्षसों ने आकर खूनी खेल खेला। मेरी सरकार से पहले भारत में भी कई जगह बम धमाके होते थे और तब यहां कांग्रेस और एनसीपी की सरकार थी। वे धमाके के बाद सिर्फ श्रध्दांजलि सभाएं करते थे। तब सरकार रोती थी कि पाकिस्तान हमारे देश में आकर ऐसा करता है, वैसा करता है। अब आपके इस चौकीदार ने कांग्रेस-एनसीपी का यह डर खत्म कर दिया।’’

No comments:

Post a Comment

《大疫年日记》:18世纪作家笛福的英国“疫情日记”给我们的启示

300多年前,伦敦正陷于那场“大瘟疫”(the Great Plague) 英国首相约 色情性&肛交集合 翰逊在感染新型冠 色情性&肛交集合 状病毒康复两 色情性&肛交集合 周后, 色情性&肛交集合 将回到唐宁街继续 色情性&肛交集合 他的全职 色情性&肛交集合 领导工作。 ...